पढ़ाई और पढ़ाई के टिप्स

Share This Post:      

सोचते–सोचते मन में के विचार आया की पढ़ाई क्या है? वो जो हम करते है या फिर हमसे जबर्दस्ती करवाई है| पढ़ाई वो जिससे हमारा ज्ञान बढ़े | जिससे हमे हर एक चीज के बारे में जानकारी मिले | जिससे हम किसी भी चीज को समझ सकें |

पढ़ाई हम क्यों करते है?

इसलिए कि पास हो सके या ताकि हमे मार न पड़े या position लाने के लिए | हाँ, ज्यादातर तो पढ़ाई हम इसीलिए ही करते हैं और पढ़ाई की शुरुआत तो ऐसे ही होती है | क्योंकि जब हम पढ़ाई पास होने के लिए या position लेन के लिए करते हैं तो धीरे – धीरे हमे पढ़ाई अच्छी लगने लगती है और हमारा पढाई करने का मन भी करता है और जब पढाई करने का मन करेगा तो कुछ बनने का भी मन करेगा और जब आप पढाई कुछ बनने के लिए करोगे तो आपको पढाई बहुत आसान लगेगी |

पढाई के टिप्स 

पढाई बहुत जरुरी होती है यह आपको पता लग ही गया होगा | कभी – कभी हम जो पढ़ते है, हमे याद नहीं होता क्योंकि हो सकता है कि आपको पढ़ाई करने के सही तरीक़ों के बारे में नहीं पता। यहाँ नीचे हम कुछ टिप्स देने जा रहे है जो आपकी पढ़ाई करने और उसे याद रखने में मदद कर सकती है।

  • पढ़ते समय या आप जहां पढ़ रहे हो इस बात का ध्यान रखे कि आस पास कोई ध्यान भटकाने वाली चीज़ मौजूद ना हो। जैसे कि टेलिविज़न, मोबाइल आदि ।क्योंकि यदि आप फ़ोकस नहीं कर पाएँगे तो आपका टाइम भी वेस्ट होगा, और याद भी नहीं होगा ।
  • किसी भी चीज को याद करने से पहले एक बार उस चीज को पढ़ ले| कोई भी चीज़ याद करने से पहले खुद को डराना नहीं चाहिए कि वो आपसे याद नहीं होगा या बहुत मुश्किल है। अच्छा रहेगा कि आप चीजों को अच्छे से समझ ले। और फिर पूरे विश्वास के साथ याद करे।
  • हमें questions को या अन्य चीजों को, जो आप याद करना चाहते है उनके सिर्फ़ main points या main words याद रखना चाहिए। ऐसा करने पर वो आपको लम्बे समय तक याद रहेंगे । इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए ये आर्टिकल पढ़े।
  • बहुत से लोगों को मैथ बहुत हार्ड लगता है। लेकिन एक बार Math को समझने की कोशिश और practice कर के तो देखो | सबसे आसान आपको math ही लगेगा, क्योंकि इसमे formula के अलावा और कुछ याद नहीं करना पड़ता है |
  • Exam में अच्छे marks लेन के लिए एक बात का और ख़्याल रखे कि एक ही चीजों को इतना मत पढ़े कि आप उसी में confuse हो जाओ | आप बिना ज़्यादा टेन्शन लिए पढ़े और कई बार रिवाइज करे।
  • ज़्यादा देर रात तक ना पढ़े, इससे बेहतर सुबह जल्दी उठने की आदत डाले और सुबह पढ़े। कहते है the early bird get his worm first. ये एक इंग्लिश मुहावरा है जिसमें कहते है कि सुबह जल्दी उठने वाले को उनकी मंज़िल जल्दी मिलती है।
  • उन questions को ज़्यादा समय देना चाहिए जो exam या teacher के नज़रिए से आपको बहुत इम्पोर्टेंट लगते हो, और ये फ़ील होता हो कि वो इग्ज़ैम में ज़रूर आएँगे या आ सकते है।

मुझे स्टूडेंटस का ये आर्टिकल बहुत अच्छा लगा। ख़ास करके तब जब exam पास आ रहे है। बहुत से बच्चे टेन्शन लेने लगते है। इससे अच्छा कि इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करे। आने वाले exams में आप बेहतर करे इसके लिए All the best।

Ajit Gupta

Anu Choudhari

Class – 8th

Anshu Kumari

Class – 8th

1
Leave a Reply

avatar
1 Comment threads
0 Thread replies
0 Followers
 
Most reacted comment
Hottest comment thread
1 Comment authors
Ankit Recent comment authors
  Subscribe  
newest oldest most voted
Notify of
Ankit
Guest
Ankit

Wow this article is the best for students